विस चुनाव : छत्तीसगढ़ की जनता तक नहीं पहुंचा लाभ : राहुल
धमतरी, 12 नवंबर (आईएएनएस)। कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी ने बुधवार को आरोप लगाया कि छत्तीसगढ़ की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार में व्याप्त भ्रष्टाचार के कारण केंद्र सरकार की ओर से राज्य को दिए जाने वाले 80 अरब रुपये के वार्षिक अनुदान का लाभ जनता तक नहीं पहुंच सका।
राज्य की राजधानी रायपुर से करीब 60 किलोमीटर दूर एक रैली को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा कि भाजपा सरकार कांग्रेस के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर पक्षपात का झूठा आरोप लगाती रही है। राज्य में महज दो दिन के बाद ही प्रथम चरण का मतदान होने वाला है।
उन्होंने कहा कि जब केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार सत्ता में थी तो वह राज्य को महज 800 करोड़ रुपये की राशि उपलब्ध करवा रही थी। जबकि संप्रग सरकार विभिन्न योजनाओं में राज्य को सालाना 80 अरब रुपये की राशि उपलब्ध करवा रही है।
छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव 14 और 20 नवंबर को होने वाले हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications