अपनी कमजोरियों की वजह से हारी रिपब्लिकन पार्टी : बाबी जिंदल

न्यूयार्क, 12 नवंबर (आईएएनएस)। अमेरिका के लुइसियाना प्रांत के भारतीय मूल के गवर्नर बाबी जिंदल ने कहा है कि रिपब्लिकन पार्टी अपनी ही नीतियों, नेताओं और कमजोरी के कारण चार नवंबर को हुए राष्ट्रपति पद केचुनाव में पराजित हुई है।

बाबी जिंदल ने 'एमएसएनबीसी' न्यूज चैनल पर दिए साक्षात्कार में अपनी ही पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि कोई अन्य नहीं वरन सीनेटर जान मैक्के न स्वयं अपनी हार के लिए जिम्मेदार हैं।

युवा गवर्नर जिनको अक्सर अगले रोनाल्ड रीगन की संज्ञा दी जाती है और अब बराक ओबामा भी कहा जाता है, ने कहा कि इसके साथ ही रिपब्लिकन पार्टी की हार के लिए कुछ अन्य कारण भी जिम्मेदार थे।

जिंदल ने कहा कि यही समय है जब पार्टी नेतृत्व को उन मुद्दों की ओर ध्यान देना चाहिए, जिससे पार्टी फिर जीत का सिलसिला शुरू कर सके। चार नवंबर के चुनावों में न केवल राष्ट्रपति पद पार्टी के हाथ से निकल गया, बल्कि हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव्स और सीनेट में भी पार्टी कमजोर हुई है।

जिंदल ने कहा कि पार्टी को फिर से जीतने के लिए मूल रूप से तीन काम करने होंगे। इनमें सबसे पहला है भाषणबाजी से अधिक काम करना। उन्होंने कहा कि रिपब्लिकन पार्टी खर्च को कम करने और करों में कटौती के बारे में बातें करती थी, परंतु हम अभी तक अनियंत्रित सरकारी खर्च को लेकर बचाव की मुद्रा में हैं। अन्य पार्टियां हमारी उचित ही आलोचना करती हैं।

जिंदल ने दूसरे उपाय के तहत कहा कि पार्टी को अपने नेताओं के बीच से भ्रष्टाचार को खत्म करना होगा।

अपने सबसे महत्वपूर्ण अंतिम सुझाव में जिंदल ने कहा कि रिपब्लिकन पार्टी को फिर से समाधानों की पार्टी बनना होगा। उनके अनुसार पार्टी के रूढ़िवादी सिद्धांतों का उपयोग अमेरिकी लोगों के सामने उपस्थित समस्याओं, चाहे वे स्वास्थ्य सुविधाओं की लागत बढ़ने या फिर अर्थव्यवस्था या अंतर्राष्ट्रीय चुनौतियां हों, का समाधान करने के लिए किया जाना चाहिए।

जिंदल ने कहा,"हमको वास्तविक समाधान दिखाना होगा, आप केवल दूसरों की आलोचना करके आसानी से चुनाव नहीं जीत सकते हैं।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+