पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइल का जमीन से परीक्षण (लीड-1)
बालासोर (उड़ीसा), 12 नवंबर (आईएएनएस)। भारत ने पनडुब्बी से मार करने वाली बैलिस्टिक मिसाइल (एसएलबीएम) 'के-15' का बुधवार को जमीन से सफल परीक्षण किया।
बालासोर (उड़ीसा), 12 नवंबर (आईएएनएस)। भारत ने पनडुब्बी से मार करने वाली बैलिस्टिक मिसाइल (एसएलबीएम) 'के-15' का बुधवार को जमीन से सफल परीक्षण किया।
रक्षा सूत्रों द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक परीक्षण राजधानी भुवनेश्वर से 230 किलोमीटर दूर बालासोर जिले के चांदीपुर में स्थित एकीकृत परीक्षण रेंज (आईटीआर) से किया गया।
एक टन तक भारवहन कर सकने वाली यह मिसाइल 700 किलोमीटर की दूरी तक मार करने में सक्षम है। इस मिसाइल का पानी के अंदर से चार बार परीक्षण किया जा चुका है।
के-15 की लंबाई 11 मीटर है। यह मिसाइल 8.5 मीटर लंबी पृथ्वी मिसाइल से लंबी है लेकिन 15 मीटर लंबी अग्नि मिसाइल से छोटी है।
उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन ने परीक्षण को ध्यान में रखते हुए रक्षा केंद्र के निकट रहने वाले 3,000 से ज्यादा लोगों को यहां आज सुबह यहां से हटा लिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications