विस चुनाव : युवक कांग्रेस के 30 सदस्यों को उम्मीदवार बनाया गया

नई दिल्ली , 12 नवंबर (आईएएनएस)। कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी के प्रयासों से न केवल युवक कांग्रेस को विभिन्न सरकारी विकास योजनाओं को संचालित करने में भागीदार बनाया गया, बल्कि छह राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों में इसके 30 सदस्यों को पार्टी का टिकट भी दिया गया है।

युवक कांग्रेस के ये सभी सदस्य 35 वर्ष से कम आयु के हैं और मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर तथा मिजोरम के चुनावों में अपना भाग्य अजमा रहे हैं। इसके पहले युवक कांग्रेस के केवल एक या दो सदस्यों को ही पार्टी अपना उम्मीदवार बनाती थी।

राहुल गांधी जिन्हें युवक कांग्रेस और भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) का कार्यभार सौंपा गया है, ने इन संगठनों के कार्यकर्ताओं को राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गांरटी योजना जैसी केंद्र सरकार की योजनाओं के संचालन से जोड़ा है।

इस योजना को आगे बढ़ाने के लिए आंध्रप्रदेश में 'आम आदमी का सिपाही' योजना शुरू की गई। इसके माध्यम से लोगों प्रशिक्षित किया जा रहा है, जिससे वे सरकारी योजनाओं को खुद संचालित करने में सक्षम हो सकें।

युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप कुमार ने कहा कि इस योजना को अप्रैल 2009 तक 600 जिलों में लागू कर दिया जाएगा।

कांग्रेस की योजना अगले चरण में जिला और ब्लाक स्तर के युवा नेताओं को भी टिकट देने की है। युवक कांग्रेस के अध्यक्ष अशोक तंवर का कहना है, "इसका कारण यह है कि राहुल गांधी बड़े पैमाने पर जमीनी स्तर पर नए नेतृत्व को उभारना चाहते हैं।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+