राष्ट्रीय मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए काम करेंगे श्रीधरन

नई दिल्ली, 12 नवंबर (आईएएनएस)। दिल्ली मेट्रो के प्रबंध निदेशक ई. श्रीधरन की प्रबंधन कुशलता को हर कोई जानता है लेकिन अब वह समाज में नैतिकता, सच्चाई और सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा देंगे।

'फाउंडेशन फॉर रेस्टोरेशन ऑफ नेशनल वैल्यूज' (एफआरएनवी) के अध्यक्ष के तौर पर श्रीधरन ने कहा कि भ्रष्टाचार के मामले में भारत अग्रणी देशों में से एक है। समाज में पारदर्शिता लाने के लिए एफआरएनवी प्रभावशाली लोगों को प्रभावित करने का प्रयास करेगा।

श्रीधरन ने कहा,"हम किसी भी मजहबी या सांप्रदायिक मामले से अपने आपको अलग रखेंगे। हम राजनेताओं के बीच धर्य, सच्चाई, नैतिकता तथा राष्ट्रीय और सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा देंगे।"

एफआरएनवी की नींव रखने वाले स्वामी भूमानंद तीर्थ ने कहा कि राष्ट्रीय मूल्यों पर संकट को लेकर 18 से 19 नवंबर के बीच सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।

गौरतलब है कि उद्योगपति रतन टाटा, पूर्व केंद्रीय सतर्कता आयुक्त एन. विट्टल और पूर्व प्रधान न्यायाधीश एम.एन वेंकेटचलैया एफआरएनवी के अहम सदस्य हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+