विस चुनाव: महाराष्ट्र में उत्तर भारतीयों पर हमले को मुद्दा बनाएगी दिल्ली भाजपा

नई दिल्ली, 12 नवंबर (आईएएनएस)। दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को घेरने के मकसद से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने महाराष्ट्र में हुए उत्तर भारतीयों पर हमले को चुनावी मुद्दा बनाने का फैसला किया है।

भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री पद के दावेदार विजय कुमार मल्होत्रा ने आईएएनएस से कहा, "उत्तर भारतीयों पर हमला चुनावी मुद्दा बनने जा रहा है। यह हमारे घोषणा पत्र और चुनावी प्रचार का भी हिस्सा होगा। हमारा मानना है कि देश के किसी भी नागरिक को किसी भी शहर में रहने का पूरा अधिकार है।"

मल्होत्रा ने महाराष्ट्र हिंसा के लिए कांग्रेस पार्टी को जिम्मेदार ठहराया। दरअसल राजधानी में उत्तरप्रदेश और बिहार के लोगों की अच्छी खासी तादाद है। ऐसे में इस मुद्दे को उठाना भाजपा के चुनावी प्रबंधकों की रणनीति मानी जा रही है।

उधर, कांग्रेस की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल का कहना है कि महाराष्ट्र में उत्तर भारतीयों पर हमला दिल्ली विधानसभा चुनाव में मुद्दा नहीं बनने वाला है।

गौरतलब है कि दिल्ली में कुल 70 विधानसभा सीटों के लिए 29 नवंबर को चुनाव होना है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+