जम्मू-कश्मीर बस दुर्घटना में 13 मरे (लीड-1)
जम्मू, 12 नवंबर (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में बुधवार को एक बस के खड्ड में गिर जाने से तीन महिलाओं समेत कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए।
जम्मू, 12 नवंबर (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में बुधवार को एक बस के खड्ड में गिर जाने से तीन महिलाओं समेत कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए।
पुलिस ने बताया कि दुर्घटना उस समय हुई जब थाथरी से पुल डोडा आ रही बस करारा के निकट गहरे खड्ड में गिर गई। पुलिस ने बताया कि 11 शवों को बरामद कर लिया गया है।
राहतकर्मी मौके पर पहुंच गए हैं और घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि इन इलाकों में सड़कों की खराब हालत और वाहनों का सही तरीके से रखरखाव न करने से आए दिन सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Click it and Unblock the Notifications