शेयर बाजारों में लगातार दूसरे दिन भी गिरावट (राउंड अप)

मुंबई, 12 नवंबर (आईएएनएस)। शेयर बाजारों में लगातार दूसरे दिन बुधवार को भी कारोबार के दौरान गिरावट रही। सेंसेक्स 303 और निफ्टी 90 अंक गिरकर बंद हुए।

कारोबार के दौरान बंबई स्टाक एक्सचेंज (बीएसई) के सभी क्षेत्रों के शेयरों में गिरावट हुई। रियल्टी में सबसे अधिक 7.34 प्रतिशत और बैंकिंग क्षेत्र के शेयरों में 4.38 फीसदी की गिरावट आई।

बंबई स्टाक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'सेंसेक्स' मंगलवार के मुकाबले 155.94 अंकों की गिरावट के साथ 9,683.75 पर खुला। कारोबार के अंत में यह 9,536.33 पर बंद हुआ।

मंगलवार के मुकाबले सेंसेक्स में 303.36 अंकों (3.08 प्रतिशत) की गिरावट हुई। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 9,928.60 के उच्चतम और 9,376.73 के सबसे निचले स्तर भी पहुंचा था।

बीएसई का मिडकैप सूचकांक 75 अंकों (2.25 फीसदी) की गिरावट के बाद 3,281.27 और स्मालकैप 75 अंकों (1.92 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 3,813.38 पर बंद हुआ।

नेशनल स्टाक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'निफ्टी' कल के मुकाबले 90 अंकों (3.07 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 2,848.45 पर बंद हुआ।

कारोबार के आरंभ में निफ्टी 0.75 अंकों की मामूली गिरावट के साथ 2,937.90 पर खुला था। कारोबार के दौरान निफ्टी 2975.20 के सबसे ऊपरी और 2794.95 के निचले स्तर पर भी पहुंचा था।

बीएसई के कारोबार का रूख बुधवार को भी नकारात्मक रहा। कारोबार में 1701 कंपनियों के शेयरों में गिरावट हुई और 818 कंपनियों के शेयरों में तेजी देखी गई।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+