कनाडा पुलिस ने जेल में बंद आतंकवादियों से पूछताछ की

चंडीगढ़, 12 नवंबर (आईएएनएस)। रायल कनाडियन माउंटेड पुलिस (आरसीएमपी) के अधिकारियों ने बुधवार को चंडीगढ़ की बुड़ैल जेल में बंद बब्बर खालसा के दो आतंकवादियों से वर्ष 1985 में एयर इंडिया के कनिष्क विमान में हुए बम विस्फोट के संबंध में पूछताछ की।

आरसीएमपी के अधिकारियों ने जगतार सिंह हवाड़ा और परमजीत सिंह से केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) और चंडीगढ़ पुलिस के अधिकारियों की उपस्थिति में पूछताछ की।

इन दोनों आतंकवादियों को वर्ष 1995 में पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या में शामिल होने के कारण एक स्थानीय अदालत ने मृत्युदंड की सजा सुनाई है।

कनिष्क कांड में मुख्य संदिग्धों के बरी होने के बाद से कनाडा की पुलिस नए सबूत जुटाने के लिए मामले की फिर से जांच कर रही है। इसके लिए एक स्थानीय अदालत ने आरसीएमपी दल को आतंकवादियों से पूछताछ की अनुमति दी है।

आरसीएमपी दल ने मंगलवार को पंजाब पुलिस, चंडीगढ़ पुलिस और सीबीआई वरिष्ठ अधिकारियों से मिलकर चंडीगढ़ और पंजाब की जेलों में बंद कुछ आतंकवादियों से पूछताछ में सहयोग मांगा था।

गौरतलब है कि वर्ष 2005 में ब्रिटिश कोलंबिया के सर्वोच्च न्यायालय ने दो संदिग्धों रिपुदमन सिंह मलिक और अजब सिंह बागड़ी को पर्याप्त सबूतों के अभाव में बरी कर दिया था।

टोरंटो से उड़ान भरने वाले कनिष्क विमान में हवा में ही हुए बम विस्फोट के कारण यह विमान आयरलैंड तट के पास समुद्र में गिर गया। विमान में सवार 329 यात्रियों और चालक दल के सभी सदस्यों की इस घटना में मृत्यु हो गई थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+