मध्यप्रदेश को रणजी ट्राफी में 68 रन की बढ़त

ग्वालियर, 12 नवंबर (आईएएनएस)। रणजी ट्राफी क्रिकेट टूर्नामेंट के प्लेट ग्रुप के तहत ग्वालियर के रूप सिंह स्टेडियम में खेले जा रहे मैच के तीसरे दिन मध्य प्रदेश की टीम ने 68 रन की बढ़त हासिल कर ली है और पश्चिम बंगाल पर हार का खतरा मंडराने लगा है।

मैच के तीसरे दिन मध्यप्रदेश ने पहली पारी में 278 रन बनाए और पश्चिम बंगाल पर 68 रन की बढ़त हासिल कर ली। पष्चिम बंगाल ने पहली पारी में 210 रन बनाए थे। मध्यप्रदेश की ओर से एच कानितकर ने सबसे अधिक 76 रन बनाए जबकि ब्रजेश तोमर ने 62 और जलज सक्सेना ने 50 रन बनाने में सफलता हासिल की। पश्चिम बंगाल की ओर से अशोक डिंडा ने पांच, रानादेस बोस तथा अबीक चौधरी ने दो-दो विकेट लिए।

पश्चिम बंगाल ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक अपनी दूसरी पारी में चार विकेट पर 126 रन बना लिए थे। मध्यप्रदेश की ओर से शान्तनु पित्रे ने तीन और संजय पांडे ने एक विकेट लिया। पश्चिम बंगाल पर हार का खतरा मंडराने लगा है क्योंकि अभी पूरे एक दिन का खेल बाकी है और उसके चार खिलाड़ी आउट हो चुके हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+