ओबामा समूह 20 की बैठक से दूर रहेंगे
वाशिंगटन, 12 नवंबर (आईएएनएस)। अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति बराक ओबामा सप्ताहांत में आयोजित एक आपात वित्तीय बैठक के लिए यहां जुट रहे दुनिया के 20 देशों के नेताओं से मुलाकात नहीं करेंगे। यह जानकारी ओबामा के बदलाव दल के अधिकारी ने दी।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक ओबामा के बदलाव दल के सह अध्यक्ष जॉन पोडेस्टा ने कहा है कि ओबामा 20 जनवरी केोइट हाउस में अपने प्रवेश की तैयारी के सिलसिले में सप्ताहांत तक शिकागो में ही रहेंगे। वह किसी भी विदेशी अतिथि से नहीं मिलेंगे।
ओबामा के दल ने पिछले सप्ताह ही स्पष्ट कर दिया था कि शनिवार को आयोजित समूह 20 के देशों की बैठक में वह उपस्थित नहीं रहेंगे।
पोडेस्टा के अनुसार दो राष्ट्रपतियों का एक साथ उपस्थित होना उचित नहीं है। ओबामा इस व्यवस्था का सम्मान करेंगे।
पोडेस्टा के अनुसार नवनिर्वाचित राष्ट्रपति के कुछ सबसे करीबी सलाहकार दुनिया के नेताओं से वाशिंगटन में मुलाकात कर सकते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications