अमेरिका में मोर्गेज संकट से निपटने के नए उपाय
वाशिंगटन, 12 नवंबर (आईएएनएस)। अमेरिका ने मंगलवार को अमेरिका समेत दुनिया भर की अर्थव्यवस्था को धक्का पहुंचाने वाले मोर्गेज संकट से राहत के लिए नए उपायों की घोषणा की।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार इन उपायों के तहत आवास ऋण चुकाने वाले गृह स्वामियों को लंबी अवधि के लिए व्यवहारिक दर पर ऋण देकर उनकी मदद की जाएगी।
मोर्गेज संकट से निपटने के लिए गत जुलाई में बने नए नियामक फेडरल हाउसिंग फाइनेंस एजेंसी के निदेशक जेम्स लाकहार्ट ने कहा, " दुर्भाग्यवश देश के अनेक परिवार इस संकट से गुजर रहे हैं।"
वर्ष 2006 से अबतक वहां लोगों के आवास ऋण न चुका पाने की दर 150 फीसदी तक पहुंच चुकी है और इस वजह से करीब 30 लाख लोग अपने घर छोड़ चुके हैं।
उल्लेखनीय है कि अमेरिका के आवासीय बाजार में आई मंदी ही वैश्विक ऋण संकट के मूल में है क्योंकि इसके बाद बैंकों के पास नए ऋण देने के लिए धनराशि नहीं बची।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications