कनाडा में शरण पाने के लिए अपने को सिख बताने वाला हिंदू गिरफ्तार

टोरंटो, 12 नवंबर (आईएएनएस)। वर्ष 1998 में फर्जी कागजातों के जरिए कनाडा आए एक हिंदू को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस व्यक्ति ने धर्म के आधार पर कनाडा में शरण पाने के लिए अपने को बब्बर खालसा का सदस्य बताया था।

धर्म का राज खुल जाने के बाद अब वह भारत सरकार के साथ ही बब्बर खालसा से भी डरा हुआ है। 42 वर्षीय बलजीत राम ने 'वैंकूवर सन' को सोमवार को बताया कि वह हिंदू है और उसने भारत को सुपुर्द किए जाने के मामले के खिलाफ समर्थन हासिल करने के लिए खुद को बब्बर खालसा का सदस्य बताया था।

बलजीत राम के अनुसार उसके परामर्शदाताओं ने उसे सलाह दी थी कि कनाडा सरकार से शरणार्थी का दर्जा हासिल करने के लिए वह खुद को बब्बर खालसा का सदस्य बताए।

इसके बाद भी उसका मामला खारिज कर दिया गया और वर्ष 2000 में उसे भारत को सुपुर्द करने के आदेश जारी कर दिए गए। लेकिन उसके बाद राम भूमिगत हो गया और इस वर्ष के सितंबर महीने में उसे वैंकूवर की सीमा पर सूरी में एक सबवे स्टेशन पर घायल अवस्था में पाया गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+