विस चुनाव : पहले चरण के लिए छत्तीसगढ़ में चुनाव प्रचार थमा

रायपुर, 12 नवंबर (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पहले चरण के चुनाव के लिए बुधवार शाम चुनाव प्रचार थम गया। राज्य विधानसभा की 90 सीटों में से 39 पर आगामी 14 नवम्बर को मतदान होना है।

सुरक्षा कारणों से सूबे के बस्तर क्षेत्र के 12 मतदान केंद्रों में सुबह सात बजे से दोपहर तीन बजे तक मतदान होगा। शेष मतदान केंद्रों पर आठ बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा।

इस चरण में दुर्ग की 12, राजनांदगांव की छह, महासमुंद की चार, धमतरी की तीन ओर कबीरधाम जिले की दो सीटों पर शुक्रवार को मतदान होना है।

चुनाव आयोग के अधिकारियों के मुताबिक पहले चरण में 6,400,088 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। इन मतदाताओं में महिलाओं की संख्या 3,208,351 है। पहले चरण के चुनाव में 36 महिलाएं समेत 379 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर लगी है।

सूबे के वैशालीनगर विधानसभा विधानसभा सीट पर सबसे अधिक 19 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं तो कोंटा विधानसभा सीट पर सबसे कम चार उम्मीदवार हैं।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सभी 39 सीटों पर अपने-अपने उम्मीदवार उतारे हैं जबकि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) ने 9 और मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने तीन सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+