विस चुनाव: भाजपा ने स्टार प्रचारकों का कार्यक्रम तय किया

नई दिल्ली, 12 नवंबर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने छह राज्यों में होने वाली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अपने स्टार प्रचारकों के कार्यक्रम तय कर दिए हैं।

इस बारे में जानकारी देते हुए पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व चुनाव प्रबंधन एवं समन्वय प्रभारी मुख्तार अब्बास नकवी ने बताया कि पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी छत्तीसगढ़ में तीन, मध्यप्रदेश में चार, राजस्थान में पांच, दिल्ली में दो और जम्मू-कश्मीर में एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

इसी तरह पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह छत्तीसगढ़ में चार, मध्यप्रदेश में छह, राजस्थान में पांच, जम्मू-कश्मीर में दो, दिल्ली में दो और मिजोरम में एक चुनावी सभा को संबोधित करने वाले हैं।

उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर और मिजोरम की कुल 717 विधानसभा सीटों पर पार्टी के 659 उम्मीदवार मैदान में हैं।

इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी विभिन्न राज्यों में 12 चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे, जबकि जसवंत सिंह 10, सुषमा स्वराज 15 और वेंकैया नायडु 16 चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे।

पार्टी के चुनाव अभियान के तहत शत्रुध्न सिन्हा, हेमामालिनी, विनोद खन्ना, नवजोत सिंह सिद्धू, सुरेश ओबेराय, स्मृति इरानी, मुकेश खन्ना भी बड़ी संख्या में चुनावी रैली करेंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+