पहले एकदिवसीय मुकाबले में ईशांत का खेलना संदिग्ध
नई दिल्ली, 12 नवंबर (आईएएनएस)। टखने की चोट के कारण भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा का शुक्रवार को राजकोट में इंग्लैंड के साथ होने वाले पहले एकदिवसीय मुकाबले में खेल पाना संदिग्ध लग रहा है।
आस्ट्रेलिया के साथ खेली गई चार मैचों की टेस्ट श्रंखला में सबसे अधिक 15 विकेट लेकर 'मैन ऑफ द सीरीज' का सम्मान हासिल करने वाले ईशांत को पांच दिनों तक आराम करने की सलाह दी गई है।
बुधवार को जारी विज्ञप्ति में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने साफ किया कि ईशांत अभी आराम कर रहे हैं और उनकी स्थिति तेजी से सुधर रही है।
बीसीसीआई ने साफ किया कि पहले एकदिवसीय मुकाबले में उनके खेलने की लेकर स्थिति अभी साफ नहीं है क्योंकि टेस्ट श्रंखला के दौरान उनके टखने पर काफी दबाव पड़ा है।
इंग्लैंड और भारत के बीच खेली जाने वाली सात एकदिवसीय मैचों और दो टेस्ट मैचों की श्रंखला शुक्रवार से शुरू होगी। इंग्लैंड की टीम बुधवार को राजकोट पहुंच चुकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications