स्पेनिश कप से बाहर हुआ रियल मैड्रिड
मैड्रिड, 12 नवंबर (आईएएनएस)। स्पेन की घरेलू फुटबाल लीग का चैंपियन रियल मैड्रिड क्लब किंग्स कप टूर्नामेंट से बाहर हो गया है।
हैरानी की बात यह है कि दुनिया के सबसे शक्तिशाली फुटबाल क्लबों में एक रियल मैड्रिड को स्पेन के तीसरे डिवीजन के क्लब यूनियन इरुन ने बाहर का रास्ता दिखाया।
रियल ने मंगलवार को यूनियन की टीम को 4-3 से पराजित कर दिया लेकिन बाहर खेले गए मुकाबले में कम गोल करने के आधार पर उसे टूर्नामेंट से बिदाई लेनी पड़ी। बास्क शहर में दो हफ्ते पहले खेले गए मुकाबले में रियल की टीम 2-3 से हार गई थी।
इरुन के प्रशंसक अपनी टीम की इस जीत से काफी खुश हैं। उन्होंने ऐतिहासिक एस्टाडो बेनाब्यू स्टेडियम के बाहर देर रात तक जोरदार जश्न मनाया।
इरुन ने 1913 से 1927 के बीच चार बार किंग्स कप खिताब जीता है। हालांकि इसके बाद यह क्लब प्रथम श्रेणी के क्लबों की सूची से 40 साल से अधिक समय तक बाहर रहा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications