समूह 20 के सम्मेलन में वित्तीय संकट के हल पर कदम उठाने की संभावना
वाशिंगटन, 12 नवंबर (आईएएनएस)। वाशिंगटन में शनिवार को होने वाले समूह 20 के शिखर सम्मेलन में वैश्विक वित्तीय संकट का कोई अंतिम हल खोजने के बजाय इससे निपटने के लिए कार्य प्रक्रिया आरंभ किए जाने की अधिक संभावना है।
वाशिंगटन, 12 नवंबर (आईएएनएस)। वाशिंगटन में शनिवार को होने वाले समूह 20 के शिखर सम्मेलन में वैश्विक वित्तीय संकट का कोई अंतिम हल खोजने के बजाय इससे निपटने के लिए कार्य प्रक्रिया आरंभ किए जाने की अधिक संभावना है।
अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज बुश ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह सहित समूह 20 के राष्ट्राध्यक्षों को 15 नवंबर को मौजूदा आर्थिक संकट के हल पर चर्चा के लिए आमंत्रित किया है।
शिखर सम्मेलन में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के महानिदेशक डोमिनिक स्ट्रास काह्न् और विश्व बैंक के अध्यक्ष राबर्ट जोलिक तथा संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून की उपस्थिति भी होगी।
सम्मेलन की तैयारी में लगे राजनयिकों के अनुसार बैठक के बाद तीन परिदृश्य सामने आ सकते हैं। इनमें सिद्धांतों पर अधिक जोर देने, आर्थिक संकट को हल करने के किसी परिणाम मूलक उपाय पर और एक नए नियामक तंत्र की स्थापना के लिए आगे बढ़ने का फैसला हो सकता है।
हाल ही में एक नए बेट्रन वुड्स समझौते के प्रस्ताव को व्यापक समर्थक मिला है। गौरतलब है कि द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद वर्ष 1944 में बेट्रन वुड्स समझौते से ही आईएमएफ और विश्व बैंक की स्थापना हुई थी।
लेकिन एक नए बेट्रन वुड्स समझौते की तैयारी के लिए काफी अधिक समय लगेगा और मौजूदा आर्थिक संकट को टालने के लिए तुरंत प्रभावी उपाय करने की आश्यकता है।
राजनयिकों को आशा है कि वाशिंगटन शिखर सम्मेलन में एक नई वैश्विक वित्तीय व्यवस्था के निर्माण से पहले कई कार्यसमूहों के गठन और बैठकों की श्रृंखला आयोजित करने पर सहमति कायम हो सकती है।
समूह 20 के वित्तमंत्रियों की 8-9 नवंबर को साओ पाओलो में हुई वार्षिक बैठक ने इस सम्मेलन की दिशा काफी हद तक निर्धारित कर दी है। वित्तमंत्री पी.चिदंबरम इस बैठक में शामिल हुए थे और वे अमेरिका में प्रधानमंत्री के साथ होंगे।
इसके बावजूद शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री के साथ सहयोग करने का अधिकतर कार्यभार योजना आयोग के उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह अहलूवालिया उठाएंगे।
15 नवंबर को बैठक आरंभ होने से पहले शुक्रवार को बुश व्हाइट हाउस में एक अनौपचारिक भोज देंगे। अमेरिकी वित्तमंत्री हेनरी पालसन विभिन्न देशों के वित्तमंत्रियों और प्रतिनिधियों के लिए अलग भोज का आयोजन करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications