संपूर्ण बल्लेबाज नहीं हैं पोंटिंग : हरभजन

नई दिल्ली, 12 नवंबर (आईएएनएस)। क्रिकेट के जानकार भले ही रिकी पोंटिग को दुनिया के बेहतरीन बल्लेबाजों में शुमार करते हों लेकिन भारत के स्टार स्पिनर हरभजन सिंह की निगाह में आस्ट्रेलियाई कप्तान एक मामूली बल्लेबाज हैं।

हमेशा ही पोंटिंग को अपनी गेंदों पर नचाने वाले हरभजन ने कहा कि वे आस्ट्रेलियाई कप्तान को संपूर्ण बल्लेबाज नहीं मानते क्योंकि स्पिनरों के खिलाफ उनका रिकार्ड अच्छा नहीं है।

एक टीवी चैनल से चर्चा करते हुए हरभजन ने कहा, "पोंटिंग हमारे खिलाड़ियों को हमेशा अपने खेल में सुधार लाने की सलाह देते रहते हैं लेकिन खुद उन्हें स्पिनरों के खिलाफ अपनी बल्लेबाजी की शैली में सुधार लाने की जरूरत है।"

हरभजन के मुताबिक पोंटिंग ने बेंगलुरू में खेले गए पहले टेस्ट मैच में शतक लगाया लेकिन उसके बाद से नाकाम रहे।

बकौल हरभजन, "अगर पोंटिंग वाकई स्तरीय बल्लेबाज होते तो वे बाकी के मैचों में भी अपनी टीम के लिए प्रेरणास्पद पारियां खेलते, लेकिन वे नहीं खेले। इसलिए उन्हें भला एक संपूर्ण बल्लेबाज कैसा माना जा सकता है।"

हरभजन ने दावा किया कि वे पोंटिंग को किसी भी वक्त आउट कर सकते हैं। उन्होंने कहा, "मैं जब चाहूं पोंटिंग का विकेट ले सकता हूं। मेरा मानना हैं छह महीने के बाद टीम में वापसी करने के बाद भी मैं पोंटिंग को पेवेलियन लौटा सकता हूं।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+