शुक्रवार से होगी भारत और इंग्लैंड के बीच कांटे की टक्कर
नई दिल्ली, 12 नवंबर (आईएएनएस)। भारत के साथ सात मैचों की एकदिवसीय और दो मैचों की टेस्ट श्रंखला खेलने के लिए केविन पीटरसन की कप्तानी में इंग्लैंड की टीम भारत पहुंच चुकी है। शुक्रवार को दोनों टीमों के बीच राजकोट के माधवराव सिंधिया क्रिकेट मैदान पर श्रंखला का पहला मैच खेला जाएगा।
श्रंखला का कार्यक्रम इस प्रकार है :
14 नवंबर (शुक्रवार) : पहला एकदिवसीय मैच, माधवराव सिंधिया क्रिकेट मैदान, राजकोट
17 नवंबर (सोमवार) : दूसरा एकदिवसीय मैच, महारानी ऊषाराजे ट्रस्ट क्रिकेट मैदान, इंदौर
20 नवंबर (गुरुवार) : तीसरा एकदिवसीय मैच, ग्रीन पार्क स्टेडियम, कानपुर
23 नवंबर (रविवार) (दिन/रात): चौथा एकदिवसीय मैच, एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरू
26 नवंबर (बुधवार) (दिन/रात): पांचवां एकदिवसीय मैच, बाराबाती स्टेडियम, कटक
29 नवंबर (शनिवार) : छठा एकदिवसीय मैच, नेहरू स्टेडियम, गुवाहाटी
2 दिसंबर (मंगलवार) (दिन/रात): सातवां एकदिवसीय मैच, फिरोजशाह कोटला स्टेडियम, नई दिल्ली।
दिन में खेले जाने वाले मुकाबले सुबह नौ बजे से शुरू होंगे, जबकि दिन/रात के मुकाबले दोपहर दो बजे से होंगे। एकदिवसीय श्रंखला के बाद दोनों टीमों के बीच दो मैचों की टेस्ट श्रंखला भी खेली जानी है।
टेस्ट श्रंखला का पहला मैच 11 से 15 दिसंबर तक अहमदाबाद के सरदार पटेल मोटेरा स्टेडियम में होगा जबकि दूसरा मैच 19 से 23 दिसंबर तक मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications