दोस्ताना माहौल में मिले ओबामा-बुश
चुनाव प्रचार अभियान में अपनी नीतियों की कड़ी आलोचना करने वाले ओबामा से बुश की मुलाकात के काफी सहज और मित्रतापूर्ण माहौल में हुई। व्हाइट हाउस की प्रवक्ता डाना पेरिनो के मुताबिक बुश ने ओबामा के व्हाइट हाउस दौरे से प्रसन्नता महसूस की और एक बार फिर नए प्रशासन को सत्ता हस्तांतरण में पूरे सहयोग का वादा किया।
दोनों ने आर्थिक मंदी और आतंकवाद समेत कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा की लेकिन उन्होंने इस वार्ता का कोई निश्चित ब्यौरा नहीं दिया। ओबामा के सत्ता हस्तांतरण के प्रवक्ता स्टीफन कटर ने इस भेंट को दोस्ताना और उपयोगी बताया। उन्होंने बताया कि ओबामा ने बुश को उनकी सेवाओं और सत्ता हस्तांतरण में उनके सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।
कटर के मुताबिक उन्होंने देश के गंभीर आर्थिक संकट और सुरक्षा संबंधी समस्याओं और सत्ता हस्तांतरण के महत्वपूर्ण कार्यो पर चर्चा की। बुश और ओबामा दोनों ने अपनी भेंट के दौरान हुई वार्ता के बारे में मीडिया के समक्ष कोई टिप्पणी नहीं की।
ओबामा इससे पहले व्हाइट हाउस में कभी नहीं आये थे। यद्यपि उनकी पत्नी मिशेल ओबामा अपनी दोनों पुत्रियों मालिया (10 वर्ष) और साशा (सात वर्ष) के साथ व्हाइट हाउस आ चुकी हैं। परंतु उनकी भेंट अमेरिका की प्रथम महिला लारा बुश के साथ पहली बार हुई। बुश और ओबामा की करीब एक घंटे तक चली वार्ता के दौरान लारा बुश ने मिशेल को व्हाइट हाउस दिखाया।
बुश से मुलाकात के बाद जहां ओबामा अपने प्रशासन की व्यवस्था की तैयारियों के लिए वापस शिकागो लौट गए वहीं उनकी पत्नी मिशेल ने अपनी बच्चियों के लिए नए स्कूल की तलाश में वाशिंगटन के दो नामी निजी स्कूलों का दौरा किया।
व्हाइट
हाउस
के
बाहर
भावी
राष्ट्रपति
और
उनकी
पत्नी
की
झलक
पाने
के
लिए
दिन
भर
लोगों
की
भीड़
लगी
रही।
इस
मौके
पर
फेरी
वालों
ने
भी
ओबामा
से
संबंधित
वस्तुओं
की
खूब
बिक्री
की।