क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

भारतीय नौसैनिक युद्धपोत ने अपहरण की कोशिश नाकाम की (लीड-1)

By Staff
Google Oneindia News

मुंबई, 11 नवंबर (आईएएनएस)। भारतीय नौसेना के एक युद्धपोत ने मंगलवार सुबह अदन की खाड़ी में एक भारतीय व्यावसायिक पोत के अपहरण की समुद्री लुटेरों की कोशिश को नाकाम कर दिया।

भारतीय नौसेना के अनुसार सुबह करीब 10.30 बजे भारतीय पोत एम.वी. जग अर्णव ने लुटेरों द्वारा जहाज के अपहरण के प्रयास के बारे में एक आपात संदेश भेजा। जहाज उस समय अदन से करीब 60 समुद्री मील पूर्व में था।

उस क्षेत्र में गश्त लगा रहे भारतीय नौसेना के एक पोत को उसका यह संदेश मिला और उसने बचाव अभियान भेजने का फैसला किया। बचाव अभियान के लिए तत्काल नौसैनिक कमांडों के साथ एक सशस्त्र हेलीकाप्टर ने उड़ान भरी।

हेलीकाप्टर ने मौके पर पहुंच कर लुटेरों पर गोलीबारी कर उन्हें भागने पर मजबूर कर दिया। उसके बाद नौसेना का एक जहाज एम.वी. जग अर्णव की सुरक्षा के लिए उसके साथ चल रहा है।

बचाए गए जहाज में 38,000 टन सामग्री लदी हुई है। ग्रेट ईस्टर्न शिपिंग कंपनी के स्वामित्व वाले इस जहाज ने कुछ दिन पहले ही स्वेज नहर पार किया था और पूर्व में अदन की खाड़ी की ओर बढ़ रहा था।

नौसेना की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि भारतीय नौसेना के युद्धपोत ने समय पर कार्रवाई करके अपहरण का प्रयास नाकाम कर दिया।

भारतीय नौसेना पिछले तीन सप्ताह से समुद्री लुटेरों के हमले से जहाजों की सुरक्षा के लिए अदन की खाड़ी में गश्त कर रही है। भारतीय आयात का काफी बड़ा हिस्सा अदन की खाड़ी से होकर होता है और पिछले कुछ महीनों से इस क्षेत्र में अपहरण की घटनाएं बढ़ी हैं।

इस क्षेत्र मे नौसैनिक गश्त नौपरिवहन मंत्रालय के सहयोग से भारतीय वाणिज्यिक पोतों की सुरक्षा के लिए की जा रही है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X