महिला ने 2 बच्चों समेत आत्महत्या की
पटना, 10 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार के लखीसराय जिले के मेदनी चौकी थाना अंतर्गत किरणपुर गांव में रविवार देर रात एक महिला ने अपने दो बच्चों के साथ आग लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस आत्महत्या का कारण घरेलू विवाद बता रही है।
मेदनी चौकी के थानाध्यक्ष रामानंद मंडल ने सोमवार को बताया कि पप्पू यादव का अपनी पत्नी रूपम देवी (25 वर्ष) से शनिवार को किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी को लेकर रविवार रात रूपम ने केरोसीन तेल छिड़क कर आग लगा ली। उसने अपने दो बच्चों को भी आग के हवाले कर दिया।
मंडल ने बताया कि रूपम और उसके चार वर्षीय बेटे की मौत घर में ही हो गई,जबकि उसकी 6 वर्षीय बेटी की मौत इलाज के दौरान मुंगेर के सदर अस्पताल में हुई। उन्होंने बताया कि रूपम को बचाने के प्रयास में पप्पू भी घायल हो गया। उसका इलाज मुंगेर के सदर अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने मामले की छानबीन आरंभ कर दी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे