क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

विस चुनाव : मध्यप्रदेश में भाजपा ने फूंका चुनाव प्रचार का बिगुल

By Staff
Google Oneindia News

भोपाल, 10 नवंबर (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को अपने चुनावी अभियान का श्रीगणेश कर दिया। प्रदेश के सभी 50 जिला मुख्यालयों में हुई सभा में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह से लेकर तमाम दिग्गज नेताओं ने राम सेतु, महंगाई, अराजकता और आतंकवाद को मुद्दा बनाया और इन समस्याओं के लिए केन्द्र की संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार को जिम्मेदार ठहराया।

भोपाल, 10 नवंबर (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को अपने चुनावी अभियान का श्रीगणेश कर दिया। प्रदेश के सभी 50 जिला मुख्यालयों में हुई सभा में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह से लेकर तमाम दिग्गज नेताओं ने राम सेतु, महंगाई, अराजकता और आतंकवाद को मुद्दा बनाया और इन समस्याओं के लिए केन्द्र की संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार को जिम्मेदार ठहराया।

पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने रीवा और छतरपुर में हुई सभा में कहा कि राम सेतु के अस्तित्व को नकारने वाले हिन्दुस्तानी नहीं हो सकते। ऐसे लोग न तो हिन्दुस्तान में रह सकते हैं और न ही उन्हें यहां रहने का अधिकार है। महात्मा गांधी ने भी राम राज्य की कल्पना की थी और जब उन्हें गोली मारी गई थी तब भी उनके मुंह से राम नाम ही निकला था।

राजनाथ सिंह ने साध्वी प्रज्ञा ठाकुर का बार-बार नार्को टेस्ट कराए जाने पर सख्त आपत्ति जताई। उनका मानना है कि अगर वे दोषी हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई हो मगर निर्दोष होने पर उन्हें यदि फंसाने की कोशिश की गई तो इसे भाजपा कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। छतरपुर पहुंचे राजनाथ ने कार्यकर्ताओं के असंतोष को भांपते हुए कहा और उनसे आग्रह किया कि वे उम्मीदवार के साथ भले ही न रहें परंतु पार्टी का साथ कभी न छोड़ें। उन्होंने गंगोत्री का उदाहरण देते हुए कहा कि गंगा में भले ही कुछ कचरा आ जाता है मगर गंगोत्री पूरी तरह पवित्र है।

राजनाथ ने मध्यप्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार की खूबियां गिनाइर्ं और इस सरकार को गरीब और आम जनता की सरकार करार दिया। आम मतदाताओं से एक बार फिर प्रदेश के विकास के लिए भाजपा को सत्ता की कमान सौंपने का आग्रह किया।

इसी तरह पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मुरली मनोहर जोशी ने मुरैना और ग्वालियर में हुई सभा में देश की बिगड़ती अर्थव्यवस्था पर चिंता जताई। उनका मानना है कि भारतीय परिदृश्य को ध्यान में रखकर आर्थिक नीति बनाई जानी चाहिए जिसमें कृषि, उद्योग और भारतीय तकनीक का समावेश हो। आज जो अर्थव्यवस्था की स्थिति है वह गंभीर है और इसकी लगाम केन्द्र सरकार के हाथ से निकल चुकी है।

पार्टी के वरिष्ठ नेता वेंकैया नायडू, सुषमा स्वराज, अनंत कुमार, राजीव प्रताप रूडी, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर, थावर चंद गहलोत, कलराज मिश्र, प्रभात झा सहित अन्य नेताओं ने जन सभाएं कर चुनाव प्रचार के महाअभियान का आगाज किया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Comments
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X