पश्चिमोत्तर चीन में भूकंप के शक्तिशाली झटके (लीड-1)
बीजिंग, 10 नवंबर (आईएएनएस)। पश्चिमोत्तर चीन के शंघाई प्रांत में सोमवार सुबह भूकंप के शक्तिशाली झटके महसूस किए गए। भूकंप में किसी के हताहत होने की तत्काल कोई सूचना नहीं है।
बीजिंग, 10 नवंबर (आईएएनएस)। पश्चिमोत्तर चीन के शंघाई प्रांत में सोमवार सुबह भूकंप के शक्तिशाली झटके महसूस किए गए। भूकंप में किसी के हताहत होने की तत्काल कोई सूचना नहीं है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.3 मापी गई। भूकंप का केंद्र मंगोलियाई-तिब्बती जिले हैक्सी में था। शंघाई प्रांत के मौसम विभाग ने शक्तिशाली भूकंप के बाद उसी क्षेत्र में 3.9 तीव्रता वाले भूकंप के झटके आने की खबर दी है।
जिले की प्रशासनिक समिति के एक अधिकारी गू शियाओदोंग ने बताया कि भूकंप की वजह से दा कैदम जिले में कई झोंपड़ियां ढह गईं और कई कच्चे मकानों में दरारे पड़ गईं। उन्होंने बताया कि भूकंप में किसी के मारे जाने की सूचना नहीं है।
स्थानीय प्रशासन ने भूकंप प्रभावित इलाकों में नुकसान का जायजा लेने के लिए 180 अधिकारियों के तीन दल भेजे हैं।
रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि शंघाई-तिब्बत क्षेत्र में रेल सेवाओं पर असर नहीं पड़ा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*