देश की पहली मोनोरेल मुंबई में दौड़ेगी
मुंबई, 10 नवंबर (आईएएनएस)। देश की पहली मोनोरेल मुंबई में दौड़ेगी। मलेशियाई कंपनी स्कोमी के साथ लार्सन एंड टुब्रो (एल एंड टी) मुंबई में मोनोरेल का निर्माण करेगी।
मुंबई महानगर विकास प्राधिकरण (एमएमआरडीए) की 24.6 अरब रुपये की लागत वाली मोनोरेल परियोजना की घोषणा सोमवार को गई। इस परियोजना को पूरा करने में एल एंड टी के साथ 'स्कोमी इंजीनियरिंग बीएडी ऑफ मलेशिया' साझेदारी करेगी।
परियोजना के पहले चरण में शहर के जैकब सर्किल से वडला के बीच 11 किलोमीटर का मोनोरेल मार्ग बनेगा। दूसरे चरण में नौ किलोमीटर लंबा मार्ग चेंबूर और वडाला के बीच बनाया जाएगा।
परियोजना में कुल 18 स्टेशनों को विकसित करने की बात कही गई है। इसको 30 महीनों में पूरा कर लिया जाएगा।
गौरतलब है कि मलेशिया की स्कोमी विश्व की शीर्ष मोनोरेल निर्माता कंपनी है जबकि एल एंड टी को तकनीक, इंजीनियरिंग और निर्माण के क्षेत्र में बेहद अहम माना जाता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।