क्विक अलर्ट के लिए
अभी सब्सक्राइव करें  
क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

न्यूजीलैंड की संसद में पहला सिख सांसद

By Staff
Google Oneindia News

सिडनी, 10 नवंबर (आईएएनएस)। नई दिल्ली के पूर्व व्यावसायी कंवलजीत सिंह बक्शी न्यूजीलैंड की संसद के लिए पहले सिख सांसद के रूप में निर्वाचित हुए हैं।

सिडनी, 10 नवंबर (आईएएनएस)। नई दिल्ली के पूर्व व्यावसायी कंवलजीत सिंह बक्शी न्यूजीलैंड की संसद के लिए पहले सिख सांसद के रूप में निर्वाचित हुए हैं।

सत्तारूढ़ कंजरवेटिव नेशनल पार्टी की ओर से निर्वाचित बक्शी ने कहा, "अब संसद में भारतीय प्रवासियों की भी आवाज सुनी जाएगी।"

बक्शी ने लेबर पार्टी के रॉस राबर्टसन को पूर्वी मनुकाउ सीट से हराया। आकलैंड के इस उपनगर में करीब 40 प्रतिशत प्रवासी मतदाता हैं।

बक्शी उनकी पत्नी अरविंदर कौर और दो बेटे दिल्ली से वर्ष 2001 में आकलैंड पहुंचे थे।

जातीय मामलों के पूर्व आयुक्त 62 वर्षीय राजेन प्रसाद, एक पत्रकार और वकील 44 वर्षीय रेमंड ह्यू, पाकिस्तान में जन्मे अशरफ चौधरी के साथ संसद में विपक्षी लेबर पार्टी का प्रतिनिधित्व करेंगे। चौधरी वर्ष 2002 में न्यूजीलैंड के पहले मुस्लिम संसद सदस्य बने थे।

न्यूजीलैंड की संसद में 120 सदस्य हैं। राष्ट्रमंडल के अन्य राष्ट्रों के विपरीत न्यूजीलैंड में मंत्रीमंडलीय प्रणाली नहीं है। यहां कोई लिखित संविधान भी नहीं है लेकिन 'वेटंगी की संधि' और बिल ऑफ राइट के रूप में उनके पास दो महत्वपूर्ण दस्तावेज हैं। न्यूजीलैंड में जर्मनी की तरह मिश्रित चुनाव प्रणाली अपनाई जाती है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Comments
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X