गांगुली ने आखिरी बार की कप्तानी
नागपुर, 10 नवंबर (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया के साथ यहां खेले गए चौथे टेस्ट मैच के अंतिम दिन सोमवार को अपना आखिरी टेस्ट खेल रहे सौरव गांगुली का सम्मान करते हुए महेंद्र सिंह धोनी ने मैच के अंतिम क्षणों में कप्तानी गांगुली को सौंप दी।
धोनी ने उस समय गांगुली को कप्तान सौंपी, जब भारत को जीत के लिए एक विकेट की दरकार थी।
गांगुली ने बिल्कुल उसी अंदाज में टीम का नेतृत्व किया, जिस अंदाज ने उन्हें देश का सबसे सफल कप्तान बनाया है।
आज से ठीक आठ साल पहले गांगुली ने बांग्लादेश के खिलाफ ढाका में भारतीय टीम की कमान संभाली थी। इस लिहाज से कप्तानी करते हुए करियर समाप्त करना उनके लिए यादगार रहेगा।
व्यक्तिगत तौर पर भी गांगुली के लिए यह मैच यादगार रहेगा। उन्होंने पहली पारी में 85 रनों की बेशकीमती पारी खेली थी लेकिन दूसरी पारी में वे शून्य पर विदा हुए थे। यह भी अपने आप में संयोग है। टेस्ट क्रिकेट में गांगुली समेत छह बल्लेबाजों का नाम इस इत्तेफाक से जुड़ा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।