जम्मू-कश्मीर का प्रशासन शीतकालीन राजधानी जम्मू पहुंचा
जम्मू, 10 नवंबर (आईएएनएस)। जम्मू और कश्मीर प्रशासन ने शीतकालीन राजधानी जम्मू में सोमवार को समारोहपूर्वक अपना काम करना आरंभ कर दिया।
जम्मू, 10 नवंबर (आईएएनएस)। जम्मू और कश्मीर प्रशासन ने शीतकालीन राजधानी जम्मू में सोमवार को समारोहपूर्वक अपना काम करना आरंभ कर दिया।
जुलाई में विधानसभा भंग होने के बाद से राज्य प्रशासन की कमान संभाल रहे राज्यपाल एन.एन.वोहरा ने सचिवालय परिसर में औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर ग्रहण किया।
जम्मू और कश्मीर राज्य में छह महीने ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर और छह महीने शीतकालीन राजधानी जम्मू से प्रशासन चलाया जाता है। यह परंपरा करीब 100 वर्षो से चली आ रही है। उस समय राज्य में राजशाही शासन था।
श्रीनगर की कड़ी ठंड और जम्मू की भयंकर गर्मी से बचने के लिए अपनाया गया यह उपाय बाद में परंपरा बन गया। राजधानी परिवर्तन की इस परंपरा को 'दरबार परिवर्तन' कहा जाता है।
इस समय राजधानी में बदलाव राज्य के दोनों क्षेत्रों जम्मू तथा कश्मीर के बीच शक्ति संतुलन को बनाए रखने के लिए होता है। इसके लिए करीब 2000 सरकारी अधिकारियों और भारी संख्या में फाइलों को स्थानांतरित करना होता है। इस पर कुल एक करोड़ रुपये का खर्च आता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।