भारत के साथ-साथ खाड़ी देशों को भी आतंकवाद से खतरा : प्रधानमंत्री
मस्कट, 9 नवंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने रविवार को यहां कहा कि समुद्री और धरती दोनों स्थानों पर फैला आतंकवाद भारत के साथ-साथ खाड़ी देशों के लिए भी समान खतरा बना हुआ है।
मस्कट, 9 नवंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने रविवार को यहां कहा कि समुद्री और धरती दोनों स्थानों पर फैला आतंकवाद भारत के साथ-साथ खाड़ी देशों के लिए भी समान खतरा बना हुआ है।
क्षेत्र में स्थिरता और संपन्नता स्थापित करने के लिए ओमान के साथ मिलकर काम करने पर बल देते हुए सिंह ने कहा, "समुद्री क्षेत्र में समुद्री लुटेरों के बढ़ते अपराध और धरती पर आतंकवाद समेत अन्य आपराधिक गतिविधियों से खाड़ी देशों को भी समान रूप से खतरा है।"
सिंह ओमान स्थित भारतीय दूतावास में भारतीय प्रवासियों को संबोधित कर रहे थे। उल्लेखनीय है कि हाल के समय में अदन की खाड़ी में कई जहाजों का समुद्री लुटेरों ने अपहरण कर लिया था उनमें सोमालियाई लुटेरों द्वारा अपहृत भारतीय जहाज भी शामिल था।
भारतीयों के लिए खाड़ी देशों के महत्व के बारे में बात करते हुए सिंह ने कहा कि वहां 50 लाख भारतीय रहते हैं और वह हमारी ईंधन आपूर्ति का सबसे बड़ा सहारा है। उन्होंने कहा कि खाड़ी देशों के साथ हमारे संबंध सदियों पुराने हैं और हम यहां अजनबी नहीं हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*