दिल्ली हॉफ मैराथन : अपनी जीत से हैरान हैं संदीप
नई दिल्ली, 9 नवंबर (आईएएनएस)। रविवार को राजधानी में आयोजित दिल्ली हॉफ मैराथन में भारतीय धावकों में पहला स्थान हासिल करने वाले संदीप कुमार अपनी जीत से हैरान हैं।
पुरुष वर्ग में सबसे तेज समय के साथ चार हजार डॉलर का इनाम जीतने वाले संदीप ने कहा, "मैं पहले पांच में स्थान बनाने की आशा कर रहा था लेकिन खिताब के बारे में मैंने कभी नहीं सोचा था।"
खिताबी जीत के लिए संदीप ने एक घंटा चार मिनट 53 सेकेंड समय लिया। काशीनाथ ने एक घंटा चार मिनट और 58 सेकेंड समय के साथ दूसरे और दीपचंद एक घंटा पांच मिनट समय के साथ तीसरे स्थान पर रहे। काशीनाथ को तीन हजार और दीपचंद को दो हजार डॉलर मिले।
उधर, महिला वर्ग में पहला स्थान पाने वाली कविता राउत ने कहा है कि उनका अगला लक्ष्य 2010 राष्ट्रमंडल खेल है।
एक घंटा 17 मिनट और 12 सेकेंड समय के साथ पहला स्थान हासिल करने वाली कविता ने कहा, " प्रीति (उपविजेता) और मेरे बीच काफी जोरदार टक्कर हुई। मैं अपना प्रदर्शन सुधारने और राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतने की कोशिश करुं गी।"
महिला वर्ग में कर्नाटक की प्रीति राव एक घंटे 17 मिनट और 20 सेकेंड समय के साथ दूसरे और उत्तर प्रदेश की सुधा सिंह एक घंटे 17 मिनट और 39 सेकेंड समय के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।