विस चुनाव: स्वामी लोधी अब करेंगे भाजपा का बंटाधार : उमा
भोपाल, 9 नवम्बर (आईएएनएस) भारतीय जनशक्ति की अध्यक्ष उमा भारती ने कहा है कि उनके भाई स्वामी लोधी का साथ छूटने का उन्हें अफसोस है लेकिन इस बात की खुशी भी है कि अब वह मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का बंटाधार करेंगे।

उमा ने कहा, "स्वामी लोधी जिसके भी साथ जाते हैं उसी का बंटाधार हो जाता है। पहले वह दिग्विजय सिंह के साथ गए तो उन्हें सत्ता से हाथ धोना पड़ा और अब स्वामी ने भाजपा का दामन थामा है, इसलिए भाजपा का सत्ता से पत्ता साफ होना तय है।"
शनिवार शाम को छतरपुर में पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा कि चुनाव में उनकी पार्टी का मुख्य मुद्दा भ्रष्टाचार है। वर्तमान सरकार से जुड़े लोग बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार में लिप्त हैं, जिसे जनता के सामने लाया जाएगा।
प्रज्ञा ठाकुर के मसले पर उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर राजनीति करने का आरोप लगाया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*