पंजाब के किसान और व्यापारियों की नजर अब पूर्वी यूरोप पर
चंडीगढ़, 9 नवंबर (आईएएनएस)। पंजाब के किसान और व्यापारी अमेरिका, ब्रिटेन, आस्ट्रेलिया और कनाडा जैसे परंपरागत ठिकानों से इतर अब चेक गणराज्य और यूक्रेन जैसे देशों में भी संभावनाएं तलाश रहे हैं।
चंडीगढ़, 9 नवंबर (आईएएनएस)। पंजाब के किसान और व्यापारी अमेरिका, ब्रिटेन, आस्ट्रेलिया और कनाडा जैसे परंपरागत ठिकानों से इतर अब चेक गणराज्य और यूक्रेन जैसे देशों में भी संभावनाएं तलाश रहे हैं।
दुनिया के अनेक देशों में आव्रजन, अचल संपत्ति, व्यापारिक सलाह के क्षेत्र में काम करने वाली कंपनी डब्ल्यूडब्ल्यूुआईसीएस के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक बी.एस. संधू ने आईएएनएस से कहा, "चेक गणराज्य यूरोपीय संघ (ईयू) का सदस्य है इसलिए भारतीय निवेशकों को वहां वही सारी सुविधाएं मिलेंगी जो ईयू के अन्य देशों में मिलती हैं।"
उन्होंने कहा कि उनकी जानकारी में 200 से अधिक लोगों ने चेक गणराज्य में निवेशक के रूप में प्रवेश हेतु आवेदन कर दिया है। ऐसे लोगों को वहां 1,00,000 लाख डॉलर से 3,00,000 लाख डॉलर का निवेश करना पड़ता है।
यूक्रेन के बारे में उन्होंने कहा कि वहां कृषि योग्य भूमि भारत की तुलना में अपेक्षाकृत सस्ती दरों पर मिलती है। वहां एक हेक्टेयर भूमि, एक महीने के लिए मात्र सात डॉलर की रकम चुका कर हासिल की जा सकती है जो काफी किफायती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
**