महाराष्ट्र हमले में सोरेन की चुप्पी पर भाजपा ने उठाए सवाल
रांची, 9 नवंबर (आईएएनएस)। मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मुंबई सहित महाराष्ट्र के कुछ इलाकों में उत्तर भारतीयों के खिलाफ हिंसा पर मुख्यमंत्री शिबू सोरेन से स्थिति स्पष्ट करने को कहा है।
पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता अर्जुन मुंडा ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, "सोरेन सरकार क्यों इस मुद्दे पर चुप है। यहां तक कि राज्य में सत्ताधारी संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) के सहयोगी दल भी इस मुद्दे पर रहस्यमय चुप्पी साधे हुए हैं।"
मुंडा ने कहा, "महाराष्ट्र में झारखंड के तीन लोग मारे गए हैं। राज्य सरकार इस मुद्दे को दबाना चाहती है।"
भाजपा नेता ने आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य से लोकसभा के सदस्य भी इस मुद्दे को नहीं उठा रहे हैं।
महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में 19 अक्टूबर को उत्तर भारतीयों के खिलाफ भड़की हिंसा के बाद तीन लोग लापता बताए जा रहे हैं। इनमें से दो धनबाद और एक खूंटी जिले का रहने वाला है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।