संयुक्त राष्ट्र ने सोमालिया में किशोरी की हत्या की निंदा की
न्यूयार्क, 8 नवंबर (आईएएनएस)। सोमोलिया में स्थानीय नेताओं के आदेश पर 13 वर्षीया एक किशोरी की पत्थर मारकर हत्या करने संबंधी घटना की संयुक्त राष्ट्र ने निंदा की है।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार किशोरी के साथ कथित रूप से तीन लोगों ने बलात्कार किया था और जब किशोरी ने स्थानीय नेताओं से रक्षा की गुहार लगाई तो उन्होंने उसे ही दोषी मानते हुए उसे मारने का आदेश दे डाला।
सोमालिया स्थित किसमायो स्टेडियम में हजारों लोगों के सामने किशोरी की पत्थरों से मार-मार कर हत्या कर दी गई। 27 अक्टूबर को हुई इस घटना पर पूरा विश्व स्तब्ध रह गया।
संयुक्त राष्ट्र ने इस घटना की निंदा काफी देर से की है। संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनिसेफ) की विशेष दूत राधिका कुमारस्वामी ने कहा कि सोमालिया की घटना महिलाओं और बच्चों पर होने वाले अमानवीय सलूक की तरफ इशारा करती है।
कुमारस्वामी ने सोमालिया में बच्चों को सुरक्षा दिए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय समुदाय और स्थानीय प्रशासन की यह जवाबदेही है कि वह बच्चों के खिलाफ हिसा रोके और उनके लिए सुरक्षा सुनिश्चित करंे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।