'किसी भी अंतरिक्ष केंद्र से बेहतर साबित होगा चांद'
चेन्नई, 8 नवंबर (आईएएनएस)। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के एक वैज्ञानिक का कहना है कि भविष्य में चंद्रमा किसी भी कृत्रिम अंतरिक्ष केंद्र से बेहतर साबित हो सकता है।
चेन्नई, 8 नवंबर (आईएएनएस)। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के एक वैज्ञानिक का कहना है कि भविष्य में चंद्रमा किसी भी कृत्रिम अंतरिक्ष केंद्र से बेहतर साबित हो सकता है।
इसरो के उपग्रह केंद्र के अंतरिक्ष खगोल विज्ञान और उपकरण प्रभाग के अध्यक्ष पी. श्रीकुमार ने आईएएनएस से एक विशेष भेंट में कहा, "चांद किसी भी कृत्रिम अंतरिक्ष केंद्र से बेहतर साबित होगा। वहां पर्याप्त संसाधन हैं।"
उन्होंने कहा कि मनुष्य निर्मित अंतरिक्ष केंद्र पर सारा कुछ धरती से करके ले जाना होगा लेकिन अगर चंद्रमा पर मौजूद सिलिकेट में आक्सीजन मौजूद हो तो वहां आक्सीजन की एक फैक्टरी लगाई जा सकती है। इसके अतिरिक्त वहां से टिटेनियम का खनन कर उसे धरती पर लाया जा सकता है।
उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में रॉकेट इंजनों के लिए ईंधन तैयार करने वाली एक फैक्टरी भी चांद पर लगाई जा सकती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
**