रिश्तों को नया आयाम देगी मनमोहन की ओमान-कतर यात्रा
मस्कट, 8 नवंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की 8-10 नवंबर की ओमान और कतर यात्रा से खाड़ी देशों से भारत के संबंधों का एक नया अध्याय आरंभ होगा।
मस्कट, 8 नवंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की 8-10 नवंबर की ओमान और कतर यात्रा से खाड़ी देशों से भारत के संबंधों का एक नया अध्याय आरंभ होगा।
संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार के कार्यकाल में प्रधानमंत्री का ओमान और कतर का यह पहला दौरा है।
खाड़ी देशों की अपनी यात्रा से पहले जारी बयान में मनमोहन सिंह ने कहा, "अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक संकट ने भारत के लिए एक ऐसा मौका पैदा किया है जिससे खाड़ी देशों के धन का उपयोग भारत की आर्थिक वृद्धि के लिए किया जा सके।"
मनमोहन सिंह की यात्रा का एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम भारत-ओमान संयुक्त निवेश कोष के लिए समझौते पर हस्ताक्षर करना भी है। इस कोष को बनाने का निर्णय ओमान के उप प्रधानमंत्री सैयद फहद बिन मोहम्मद अल सैयद की पिछले वर्ष दिसंबर में भारत यात्रा के दौरान लिया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।