भिखारियों और गर्भवती महिलाओं के वेश में लिट्टे के हमलावर
कोलंबो, 7 नवंबर (आईएएनएस)। श्रीलंका के उत्तरी हिस्से में सेना के साथ भीषण लड़ाई में उलझे लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम(लिट्टे)के आत्मघाती भिखारियों और गर्भवती महिलाओं के वेश में घूम रहे हैं।
सरकारी दैनिक 'डेली न्यूज' ने खबर दी है कि चेतावनी पुलिस के खुफिया विभाग ने दी है। इसके अनुसार पुलिस ने राजधानी कोलंबो से करीब 15 किलोमीटर दूर किरीबातगोडा से लिट्टे के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। वह भिखारी के वेश में था।
'डेली न्यूज' के मुताबिक लिट्टे के आत्मघाती हमलावर भिखारियों, गर्भवती महिलाओं, गोद में बच्चे वाली महिलाओं, वाली बुजुर्ग पुरूषों और महिलाओं के वेश में कोलंबो में विस्फोट के इरादे से घूम रहे हैं।
रिपोर्ट के अनुसार पुलिस ने अनुराधापुरम और मेडावाछिया कस्बों से बच्चे को गोद में उठाए ऐसी कई महिलाओं को गिरफ्तार किया है जो विस्फोटकों से लैस थीं।
रत्नपुरा जिले से बुधवार को लिट्टे के तीन सदस्य गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का कहना है कि वे लोग सड़क और सेना शिविरों में सुरक्षा इंतजामों की टोह ले रहे थे।
पिछले महीने एक कैबिनेट मंत्री कोलंबो के निकट एक आत्मघाती हमले में बाल-बाल बचे थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*