क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

हरियाणा में 2 महिलाओं की हत्या के आरोप में सरपंच गिरफ्तार

By Staff
Google Oneindia News

चंडीगढ़, 6 नवंबर (आईएएनएस)। हरियाणा के एक गांव में दीपावली की रात दो महिलाओं की कथित तौर पर हत्या करने के आरोप में गांव के सरपंच को गिरफ्तार कर लिया गया है।

राज्य के रोहतक जिले के कारौर गांव के सरपंच श्रीभगवान सिंह को बुधवार सुबह गिरफ्तार किया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि गत 26 नवंबर यानी दीपावली की रात को दो महिलाओं का कत्ल करने के बाद से वह फरार था। उसे चंडीगढ़ के सेक्टर 17 में एक फुटबाल स्टेडियम के निकट से गिरफ्तार किया गया।

श्रीभगवान पर आरोप है कि जमीन विवाद के कारण उसने रोशनी और रानी नाम की दो महिलाओं की हत्या कर दी और उनकी सास होशियारी देवी को भी गोली मार दी।

श्रीभगवान के साथ ही उसके भाई दिलबाग सिंह और मित्र आनंद कुमार को भी गिरफ्तार किया गया। इन दोनों पर हत्या में श्रीभगवान की मदद करने का आरोप है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Comments
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X