हिमाचल में 8 साल में 20,000 सड़क दुर्घटनाएं
राज्य पुलिस के रिकार्ड के मुताबिक इसी वर्ष जून माह तक ही 1,314 सड़क दुर्घटनाएं हुईं, जिनमें 379 लोग मारे गए। इन हादसों में 2,095 लोग घायल भी हुए।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वर्ष 2007 में हुए कुल 2,852 सड़क हादसों में 927 लोग मारे गए। वर्ष 2001 के बाद गत वर्ष ही सबसे ज्यादा हादसे हुए और इनमें सर्वाधिक मौतें भी हुईं।
उप पुलिस निरीक्षक (यातायात) जे.आर. ठाकुर ने बताया, "राज्य में 556 ऐसे स्थानों की पहचान की गई है जहां सबसे ज्यादा सड़क हादसे होते हैं। इनमें 210 स्थान राष्ट्रीय राजमार्गो पर ही हैं। लोक निर्माण विभाग के साथ मिलकर दुर्घटनाओं को कम करने का प्रयास किया जा रहा है।" इस संबंध में राज्य के परिवहन मंत्री किशन कपूर ने कहा कि निजी बस सेवा के हर चालक को प्रशिक्षण देने का फैसला किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें