नागपुर टेस्ट : भारत ने टॉस जीता, पहले बल्लेबाजी का फैसला
नागपुर, 6 नवंबर (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच गुरुवार से नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले जा रहे चौथे और अंतिम क्रिकेट टेस्ट मैच में भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीत पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।

भारत की ओर से टीम में दो बदलाव किए गए हैं। चोट की वजह से दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान पर नहीं उतरने वाले हरभजन सिंह नागपुर में अपने गेंदबाजी का हुनर दिखाएंगे। वे अनिल कुंबले का स्थान लेंगे जो अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर चुके हैं।
इसके अलावा सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर की जगह तमिलनाडु के मुरली विजय को लिया गया है।
आस्ट्रेलिया ने अपनी टीम में जैसन करेजा को शामिल किया है।
टीमें इस प्रकार हैं:
भारत: एम. एस. धोनी (कप्तान), वीरेंद्र सहवाग, सचिन तेंदुलकर, वी.वी.एस. लक्ष्मण, सौरव गांगुली, हरभजन सिंह, जहीर खान, ईशांत शर्मा, अमित मिश्रा।
आस्ट्रेलिया : रिकी पोंटिंग (कप्तान), मैथ्यू हेडन, सिमोन काटिच, माइकल हसी, माइकल क्लार्क, शेन वाटसन, ब्रैड हेड्डिन, ब्रैट ली, मिशेल जॉनसन, जैसन करेजा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*