पंडित भीमसेन जोशी को भारत रत्न

By Staff
Google Oneindia News

Pandit Bhimsen Joshi
नई दिल्ली, 5 नवंबर: सुप्रसिद्ध शास्त्रीय गायक पंडित भीमसेन जोशी को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न' से सम्‍मानित किया जाएगा। राष्ट्रपति भवन ने यह फैसला मंगलवार की शाम लिया।

राष्‍ट्रपति भवन से जारी एक विज्ञप्ति के मुताबिक राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल पंडित जोशी को इस सम्मान से सम्मानित करेंगी। पंडित जोशी को भारत रत्न से सम्मानित करने के सरकार के फैसले का कला और संस्कृति जगत से जुड़े लोगों ने स्वागत किया है।

सन 1922 में जन्मे पंडित जोशी किराना घराने से ताल्लुक रखते हैं। उन्हें मुख्य रूप से उनके खयाल शैली और भजन के लिए जाना जाता है। पंडित जोशी का जन्म कर्नाटक के कडक जिले के एक छोटे से शहर में हुआ था। उनके पिता एक स्कूल शिक्षक थे।

शास्त्रीय संगीत के क्षेत्र में योगदान के लिए पंडित जोशी को सन 1999 में पद्मविभूषण, 1985 में पद्मभूषण और 1972 में पद्मश्री से सम्मानित किया जा चुका है। सन 2005 में कर्नाटक सरकार ने उन्हें कन्नड़ सम्मान से सम्मानित किया।

Comments
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X