फ्रांस ने लड़ाकू विमान की तकनीक भारत को देने का प्रस्ताव मंजूर किया
पेरिस, 5 नवंबर (आईएएनएस)। फ्रांस ने राफेल लड़ाकू विमान की तकनीक भारत को हस्तांतरित करने के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान कर दी है। विमान की निर्माता कंपनी दासाल्ट ने यह जानकारी दी है।
पेरिस, 5 नवंबर (आईएएनएस)। फ्रांस ने राफेल लड़ाकू विमान की तकनीक भारत को हस्तांतरित करने के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान कर दी है। विमान की निर्माता कंपनी दासाल्ट ने यह जानकारी दी है।
भारतीय वायुसेना 10 अरब डॉलर कीमत में 126 लड़ाकू विमानों की खरीद करना चाहती है। दासाल्ट कंपनी का राफेल लड़ाकू विमान उन छह विमानों में शामिल है जिनके बीच इस सौदे के लिए प्रतिस्पर्धा है।
कंपनी मुख्यालय के दौरे पर आए भारतीय पत्रकारों के एक दल से दासाल्ट के सैनिक ब्रिकी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जे.पी.एच.पी. काब्रियोल ने कहा कि कंपनी ने तकनीक हस्तांतरण के लिए सरकार से आवश्यक मंजूरी हासिल कर ली है। यदि हम सौदे को हासिल करते हैं तो भारत को राफेल लड़ाकू विमान की संपूर्ण तकनीक प्रदान की जाएगी।
काब्रियोल ने बताया कि भारत को एक अत्याधुनिक राडार की तकनीक भी दी जाएगी जिसकी सहायता से राफेल लड़ाकू विमान युद्धक्षेत्र में एयरबोर्न वार्निग एंड कंट्रोल सिस्टम (अवाक्स) विमान की तरह भी काम कर सकता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*