3जी मोबाइल आपरेटरों को अन्य सेवाओं से राजस्व की उम्मीद
नई दिल्ली, 5 नवंबर (आईएएनएस)। भारत में अगले वर्ष के आरंभ में शुरू होने वाली तीसरी पीढ़ी की मोबाइल सेवा (3जी) के आपरेटर अतिरिक्त राजस्व के लिए व्यक्तिगत रेडियो सेवा, मोबाइल ब्लागिंग और सोशल नेटवर्किं ग जैसी मूल्य वर्धित सेवाओं पर भरोसा कर रहे हैं।

इन सेवाओं का मौजूदा बाजार 65 अरब रुपये का है। यह टेलीकाम सेक्टर के कुल राजस्व का 9 से 10 फीसदी है। इनमें से शार्ट मैसेजिंग सर्विस (एसएमएस) की भागीदारी 44 प्रतिशत है।
विशेषज्ञों का अनुमान है कि 3जी मोबाइल सेवा आने के बाद इन सेवाओं का बाजार वर्ष 2015 तक बढ़कर करीब 200 अरब रुपये का हो जाएगा।
मोबाइल पर इन सेवाओं की एक अग्रणी कंपनी सेलेब्रम टेक्न ोलाजी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी साकेत अग्रवाल ने कहा कि इनमें 20-25 हिस्सा रिंगटोन्स का है, इनके चार से पांच करोड़ ग्राहक हैं।
अनुमान है कि 3जी सेवा आरंभ होने के बाद मोबाइल का व्यक्तिगत रेडियो सेवा, सोशल नेटवर्किं ग, ब्लागिंग और अन्य कार्यो में उपयोग बढ़ेगा।
अग्रवाल ने कहा कि बहुत कम लोग व्यक्तिगत रेडियो सेवा का उपयोग करते हैं। लोगों को इसके बारे में अधिक जानकारी नहीं है। व्यक्तिगत रेडियो सेवा के साथ मोबाइल फोन गरीब लोगों के आई-पॉड बन जाएंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।