क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

पतंग मांगने गए किशोर को गोली मारी

By Staff
Google Oneindia News

कोलकाता, 3 नवंबर (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में पतंग मांगने गए किशोर को एक व्यक्ति ने गोली मारकर घायल कर दिया। यह जानकारी पुलिस ने सोमवार को दी।

कोलकाता, 3 नवंबर (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में पतंग मांगने गए किशोर को एक व्यक्ति ने गोली मारकर घायल कर दिया। यह जानकारी पुलिस ने सोमवार को दी।

दक्षिण कोलकाता के पॉम एवेन्यू में रविवार को इनायत हुसैन नाम का यह किशोर देबप्रसाद गुहा के घर गिरी अपनी पतंग लेने गया।

इस बारे में खुद इनायत ने बताया कि वह गुहा के घर के करीब पतंग उड़ा रहा था। तभी पतंग कटकर गुहा के घर जा गिरी। उसने कहा, "मैं उनके घर जाकर अंदर दाखिल होने की इजाजत मांगी। उन्होंने पहले मुझे अंदर आने को कहा। फिर गोली मार दी।"

इनायत को बाजू में गोली लगी। उसे प्राथमिक उपचार के बाद शहर के एक अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इनायत ने बताया, "वह मुझे छाती में गोली मारना चाहता था लेकिन मैंने अपना हाथ छाती पर रख लिया जिससे गोली हाथ में जा लगी।"

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) राजेश सुवर्ण ने बताया कि गुहा को गिरफ्तार किया जा चुका है। गुहा ने बताया कि उसने किशोर को चोर समझ लिया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Comments
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X