आर्थिक मंदी के कारण आईटी क्षेत्र में शादियों का बाजार भी ठंडा हुआ
तिरुवनंतपुरम, 2 नवंबर आईएएनएस)। वैश्विक आर्थिक मंदी के कारण आईटी क्षेत्र में होने वाली शादियों का बाजार भी गिर गया है। अभी तक इस क्षेत्र में काम करने वाले लड़के-लड़कियों के भाव उनकी मोटी कमाई के कारण आसमान छुआ करते थे।
तिरुवनंतपुरम, 2 नवंबर आईएएनएस)। वैश्विक आर्थिक मंदी के कारण आईटी क्षेत्र में होने वाली शादियों का बाजार भी गिर गया है। अभी तक इस क्षेत्र में काम करने वाले लड़के-लड़कियों के भाव उनकी मोटी कमाई के कारण आसमान छुआ करते थे।
राज्य के एक किसान ओ.पी. कुरियन ने हाल में अपनी आईटी बेटी के लिए कोई योग्य आईटी लड़का ढूंढ़ना शुरू किया था। लेकिन वैश्विक आर्थिक मंदी ने उनके सपने को चूर-चूर कर दिया।
देश की एक शीर्ष आईटी कंपनी में काम कर रही कुरियन की बेटी ने तो अब किसी आईटी लड़के से शादी करने से ही इनकार कर दिया है।
कुरियन के अनुसार उनकी बेटी ने उन्हें बताया है कि आईटी क्षेत्र में नौकरियां अब सुरक्षित नहीं रहीं। लिहाजा परंपरागत उत्पादन वाले क्षेत्र से जुड़े किसी लड़के से शादी करना ज्यादा बेहतर होगा।
इस साल के शुरू में केरल में लगभग 25 हजार आईटी कर्मचारियों को रोजगार देने वाली 150 आईटी कंपनियों की निर्यात से होने वाली आमदनी 10 अरब रुपए से भी ऊपर पहुंच गई थी।
आईटी पेशेवरों के लिए यह सुनहरा अवसर था। रातों रात उनके वेतन बढ़ा दिए गए, विदेश यात्राएं होने लगीं, हर तरह की विशेष सुख-सुविधाएं व भत्ते साथ जोड़ दिए गए। लेकिन अक्टूबर की शुरुआत से ही यह चार दिन की चांदनी अंधेरी रात में बदलने लगी।
मीडिया में छपी खबरों के मुताबिक केरल में 200 से भी अधिक सॉफ्टवेयर पेशेवरों की नौकरियां जा चुकी हैं। अन्य पेशेवरों की भी नींद हराम है।
राज्य की एक शीर्ष आईटी कंपनी आईबीएस सॉफ्टवेयर सर्विसेस ने हाल में बिना कोई सूचना दिए ढेर सारे कर्मचारियों की नौकरियां खत्म कर दी। काफी समय तक यह मामला मीडिया में छाया रहा।
इस बारे में राज्य के श्रम मंत्री पी.के. गुरुदासन ने शनिवार को कहा कि विशेष आर्थिक क्षेत्र में स्थापित आईटी कंपनियों को भी श्रम कानूनों का पालन करना होगा।
श्रम मंत्री के अनुसार उन्होंने श्रम आयुक्त को टेक्न ोपार्क का दौरा कर एक रिपोर्ट जमा करने के लिए कहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
**