रूस ने अमरीकी दावा खारिज किया
रूस के रक्षा मंत्रालय की ओर से आज जारी बयान के अनुसार अमरीकी रक्षा मंत्री रॉबर्ट गेट्स द्वारा किए गए इस दावे को निराधार बताते हुये खारिज किया गया है।
उल्लेखनीय है कि गेट्स ने गत मंगलवार को कहा था कि 1990 के शुरू में रूस के बड़ी संख्या में परमाणु हथियार चोरी हो गए या गायब कर दिए गए। उन्होंने कहा "मुझे पूरा यकीन है कि रूस को भी इनकी सटीक संख्या के बारे में सही जानकारी नहीं है"।
मंत्रालय के अनुसार इस तरह के आरोप पूरी तरह से निराधार हैं। इसमें कहा गया है कि रूस को 1990 के दशक में गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ा था लेकिन इसके बावजूद उसने अपने परमाणु हथियारों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित किये थे।
इतना ही नहीं 2005 में अमरीका के साथ ब्रातिसलावा में किए गए समझौते में भी दोनों देशों ने अपने-अपने परमाणु प्रतिष्ठानों की सुरक्षा के उच्च तकनीकी इंतजाम सुनश्चित करने की भी बात कही थी।
इसके
बाद
परमाणु
प्रतिष्ठानों
और
परमाणु
सामग्री
की
सुरक्षा
और
भी
ज्यादा
पुख्ता
कर
दी
गई।