महाराष्ट्र में बस पलटने से 15 मरे, 38 घायल
मुंबई, 1 नवंबर (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में शनिवार को एक बस के पलटकर घाटी में गिरने से कम से कम 15 यात्रियों की मौत हो गई और 38 घायल हो गए।
मुंबई, 1 नवंबर (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में शनिवार को एक बस के पलटकर घाटी में गिरने से कम से कम 15 यात्रियों की मौत हो गई और 38 घायल हो गए।
यह हादसा सुबह 11 बजे महासला उपजिले के पश्चिमी घाट में घोंसे घाट क्षेत्र में एक तीखे मोड़ पर हुआ।
एक पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को फोन पर बताया कि घायलों को क्षेत्र के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जबकि 20 घायलों को मुंबई के सोयन अस्पताल ले जाया गया है।
अधिकारी ने बताया कि कई घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है जिसकी वजह से मरने वालों की संख्या में वृद्धि हो सकती है।
बस महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम की थी और शनिवार सुबह यह ठाणे से दिवाघर के लिए रवाना हुई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*