क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

यूरोपीय संघ का कांगो पर नए सम्मेलन का प्रस्ताव

By Staff
Google Oneindia News

ब्रसेल्स , 1 नवंबर (आईएएनएस)। यूरोपीय संघ (ईयू) ने कांगो के मौजूदा संघर्ष को समाप्त करने के लिए एक अंतर्राष्ट्रीय बैठक का प्रस्ताव किया है।

ब्रसेल्स , 1 नवंबर (आईएएनएस)। यूरोपीय संघ (ईयू) ने कांगो के मौजूदा संघर्ष को समाप्त करने के लिए एक अंतर्राष्ट्रीय बैठक का प्रस्ताव किया है।

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार ईयू के विकास आयुक्त लुइस माइकल ने कांगो के राष्ट्रपति जोसेफ काबीला और रवांडा के राष्ट्रपति पाल कागेमे से वार्ता के बाद कहा, "केवल एक राजनीतिक हल ही संघर्ष के कारणों को समाप्त करके स्थायित्व ला सकता है।"

माइकल ने शुक्रवार को कहा कि यह बैठक संयुक्त राष्ट्र के संरक्षण में केन्या की राजधानी नैरोबी में आयोजित होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि काबीला और कागेमे के अलावा युगांडा और अफ्रीकी यूनियन, ईयू और क्षेत्रीय अफ्रीकी संगठनों के प्रतिनिधियों को भी बैठक में शामिल होना चाहिए।

गौरतलब है कि कांगो की सरकारी सेनाओं और विद्रोही तुत्सी कबीले के जनरल लारेंट नकुंडे के दस्ते के बीच संघर्ष के कारण लाखों लोग पूर्वी कांगो के किवु क्षेत्र से बेघर होकर शरणार्थी बन चुके हैं।

कांगो ने रवांडा पर तुत्सी विद्रोहियों को सहयोग देने का आरोप लगाया है। दूसरी तरफ जनरल नकुंडे का कहना है कि वे हथियार बंद हुतू समूहों का प्रतिरोध कर रहे हैं।

गौरतलब है कि रवांडा में 1994 में हुतू कबीले के लोगों ने करीब 800,000 तुत्सी लोगों की हत्या कर दी थी। इसके बाद रवांडा के अधिकांश हुतू लोग कांगो भाग गए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Comments
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X