वोल्वो मास्टर्स : पहले दौर के बाद जीव 27वें स्थान पर
वाल्डेरामा (स्पेन), 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत के स्टार गोल्फ खिलाड़ी जीव मिल्खा सिंह वोल्वो मास्टर्स ऑफ यूरोप गोल्फ टूर्नामेंट के पहले दौर के बाद संयुक्त रूप से 27वें स्थान पर चल रहे हैं।
मुश्किल हालात में जीव ने तीन-अंडर 74 स्कोर के साथ दिन का समापन किया। बैक नाइन में उनके हिस्से में तीन बोगियां और एक डबल बोगी आई।
जीव ने 2006 में यह खिताब जीता था। वे छठे और फ्रंट नाइन पर बर्डी लगाकर वन-अंडर स्कोर हासिल करने में सफल रहे, लेकिन उसके बाद उन्होंने 11वें, 13वें और 15वें होल पर पहले बोगी लगाई और फिर 16वें होल पर डबल बोगी लगाकार अपनी बढ़त बनाने की संभावनाओं को खत्म कर लिया।
यह अलग बात है कि वे 18वें होल पर बर्डी लगाने में कामयाब रहे, लेकिन इससे डेनमार्क के सोरेन क्लेडसन को आगे निकलने का मौका मिल गया, जिससे कि वे छह-अंडर 65 स्कोर के साथ पहले स्थान पर पहुंचने में सफल रहे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।